मध्य प्रदेश से बीजेपी की राज्यसभा उम्मीदवार सम्पतिया उइके को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं…कांग्रेस ने सम्पतिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं… आरोपों के मुताबिक सम्पतिया उइके के बेटे राजा उइके को जनवरी 2017 में मोटरसाइकिल चोरी मामले में भोपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया था..इसके अलावा आरोप है कि जिला पंचायत अध्यक्ष रहते संपतिया उइके ने ग्रामपंचायत के सरपंच, सचिवों और जनपद के अधिकारियों पर दबाव बनाकर पंचायतों में अपने चहेते ठेकेदारों से घटिया सोलर लाइट लगवाए और पंच परमेश्वर योजना की करोड़ों रुपए की राशि गबन कर ली…जबकि कई पंचायतों में सोलर लाइट लगाए ही नहीं गए।
इसकी शिकायत ईओडब्ल्यू में भी हो चुकी है…उइके पर आरोपों को लेकर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं…हालांकि बीजेपी के नेता और मंत्री आरोपों को सिरे से खारिज कर रहे हैं…आपको बता दें कि मन्डला जिले से सम्पतिया आदिवासी नेता हैं…सम्पतिया उइके मंडला जिला पंचायत अध्यक्ष हैं..इससे पहले 12 सालों तक सरपंच भी रहीं…और फग्गन सिंह कुलस्ते की करीबी हैं…एमपी बीजेपी कार्यसमिति में हैं…पति राजस्व विभाग में त्प् हैं …।