ग्वालियर। मध्यप्रदेश में चुनावी समर में शिवराज सरकार ने बड़ा दांव फेंका है। शिवराज सिंह ने राज्य के 4264 अवैध कॉलोनियों को वैध कॉलोनी में तब्दील करने का फैसला किया है।
ये भी पढ़ें- कोरबा में पीलिया से एक की मौत, आधा दर्जन लोग पीड़ित
ये भी पढ़ें- मप्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस लेगी प्रशांत किशोर की मदद, उम्मीदवार सितंबर तक
सीएम शिवराज ग्वालियर से आज इस अभियान की शुरुआत करेंगे। इस मुहिम में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और मंत्री माया सिंह भी मौजूद रहेंगी।
ये भी पढ़ें- सीएम हाउस के बाहर महिला आरक्षक परीक्षार्थियों का हंगामा, हाइट में छूट का वादा पूरा करने की मांग
अभियान के तहत प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र के 9032 लोग और शहरी क्षेत्र के 654 लोगों को पट्टे बांटे जाएंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 975 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करने वाले हैं। सीएम तेंदूपत्ता संग्राहकों को भी संबोधित करेंगे।
वेब डेस्क, IBC24