इंदौर-मनमाड़ नई रेल लाइन परियोजना पर करार, इंदौर से मुंबई के बीच 171 किमी कम होगी दूरी
इंदौर-मनमाड़ नई रेल लाइन परियोजना पर करार, इंदौर से मुंबई के बीच 171 किमी कम होगी दूरी
इंदौर। इंदौर-मनमाड़ नई रेल लाइन परियोजना के लिए रेल मंत्रालय, मध्यप्रदेश सरकार, महाराष्ट्र सरकार, जहाजरानी मंत्रालय और जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट के बीच करार हुआ है। परियोजना के पूर्ण होने पर इंदौर से मुम्बई की दूरी 171 किलोमीटर कम हो जायेगी।
पढ़ें- अमलेश्वर पुल पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद, तटीय इलाकों में अलर्ट,बाढ़ में फंसे दो लोगों का रेस्क्यू
362 किलोमीटर वाली इस परियोजना लागत लगभग 8 हजार 575 करोड़ रुपये होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और महाराष्ट्र के सीएम फड़नवीस, रेल मंत्री पीयूष गोयल और केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में ये करार हुआ है।
पढ़ें- पेट्रोल नहीं देने पर बाइक सवार तीन लोगों ने शख्स को चाकू से गोदा, मौत
इस दौरान रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी लोहानी मौजूद थे। केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मध्यप्रदेश की व्यापारिक राजधानी इंदौर से मुम्बई और मनमाड़ की दूरी काफी कम होने से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
पढ़ें- पेट्रोल नहीं देने पर बाइक सवार तीन लोगों ने शख्स को चाकू से गोदा, मौत
साथ ही सामान ले जाने वाले कन्टेनर अब इंदौर से सीधे मनमाड़ और जवाहर लाल नेहरू पोर्ट पहुंच सकेंगे। उन्होंने कहा कि आम लोगों को भी आवाजाही की सुविधा मिलने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इधर सीएम शिवराज सिंह ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर प्रदेश के लम्बित रेल मुद्दों पर विस्तार से चर्चा भी की।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


