गिरफ्तारी देने थाने पहुंचे दिग्विजय लौटे वापस, शिवराज पर लगाए ये आरोप

Ads

गिरफ्तारी देने थाने पहुंचे दिग्विजय लौटे वापस, शिवराज पर लगाए ये आरोप

  •  
  • Publish Date - July 26, 2018 / 09:16 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा देशद्रोही बताने वाले मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज थाने से वापस लौट आए। टीटी नगर थाने में पहुंचे SP साउथ राहुल लोढ़ा ने कहा कि दिग्विजय सिंह की गिरफ्तारी नहीं होगी। जब कोई मामला ही नहीं है तो गिरफ्तारी नहीं करेंगे। अगर कोई शिकायत की जाती है तो आगे जांच का विषय है। इसके बाद दिग्विजय की ओर से रामेश्वर नीखरा ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ मामला दर्ज करने का आवेदन दिया।

दिग्विजय सिंह की ओर से गए आवेदन में कहा गया है कि सीएम ने गैर जिम्मेदाराना बयान दिया।  इसलिए उनके खिलाफ देश में अशांति फैलाने का मामला दर्ज किया जाए। इधर दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे पूरे मामले को कोर्ट तक ले जाएंगे।

यह भी पढ़ें : महिला ने दिखाई बहादुरी, चेन स्नेचिंग कर रहे युवक से भिड़ी, आरोपी गिरफ्तार

दिग्विजय ने कहा कि मैं देशद्रोही हूं, मतलब मुझ से देश की एकता और अखण्डता को खतरा हैइसलिए में टीटी नगर थाना में गिरफ्तारी देने आया हूं क्योंकि मेरा घर श्यामला हिल्स में हैशिवराज सिंह चौहान झूठ बोलते है, मेरे ऊपर झूठे आरोप लगा रहे हैं। अब मेरे पास लिखित में प्रमाण है,इसलिए अब मैं शिवराज के खिलाफ कोर्ट जाऊंगा

उन्होंने कहा कि उमा भारती ने मेरे ऊपर मानहानि का आरोप लगाया था, लेकिन 15 साल में आरोप सिद्ध नहीं कर पाए, अब समझौते का बोल रहे है15 साल हो गए मेरे ऊपर एक आरोप सिद्ध नहीं कर पाए। मैं शिवराज को मजबूर कर दूंगा, उन्हें मुझसे माफी मांगनी होगी

यह भी पढ़ें : राष्ट्रपति के बस्तर दौरे के दौरान नक्सलियों ने रेलपांत उखाड़ी, बिजली तार डैमेज किया, यात्री सुरक्षित

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवराज खुलेआम curruption करते हैं। मैं शिवराज सिंह को चुनौती देता हूं कि मुझ से किसी भी मंच पर बहस कर लें। शिवराज के राजा महाराजा के द्वारा परेशान करने के बयान पर बोले दिग्विजय ने कहा कि 1947 में राजा महाराजा खत्म हो चुके हैं। मुझे टीटी नगर थाना ने लिखित में दिया है कि मेरे खिलाफ देशद्रोही का कोई केस रजिस्टर्ड नही हैइसलिए अब मैं शिवराज सिंह के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करूंगा।

दिग्विजय ने शिवराज पर आरोप लगात हुए कहा कि व्यापमं, रेत खनन, ई टेन्डोरिंग, पोषण आहार में शिवराज का परिवार लिप्त है। दिग्विजय सिंह ने सभा के अंत में देशद्रोही अंत हो के नारे लगाते हुए भारत माता की जय बोल कर सभा ख़त्म की।

 वेब डेस्क, IBC24