प्याज रखने के लिए मप्र सरकार बांटेगी तीन महीने का इकठ्ठा राशन

Ads

प्याज रखने के लिए मप्र सरकार बांटेगी तीन महीने का इकठ्ठा राशन

  •  
  • Publish Date - June 23, 2017 / 03:28 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

 

प्याज रखने के लिए मध्यप्रदेश सरकार तीन महिने का राशन एक साथ पीडीएस दुकानों से बांटेगी। तीन महिने का गेंहू, शकर, चांवल और नमक बांटने से प्रदेश के गोदामों में जो जगह बनेगी, उसमें समर्थन मूल्य पर खरीदा गया प्याज रखा जाएगा। प्रदेश के सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने ये ऐलान किया है। सारंग का कहना है, कि सरकार किसानों का प्याज खरीदने और सुरक्षित रखने के काम में पूरी ताकत से जुटी हुई है। बारिश से प्याज खराब ना हो इसलिए गोदामों में व्यवस्था बनाई जा रही है।