उपकरण चोरी के बाद इंग्लैंड की टीम एकमात्र फुटबॉल के सहारे अभ्यास करने को मजबूर

Ads

उपकरण चोरी के बाद इंग्लैंड की टीम एकमात्र फुटबॉल के सहारे अभ्यास करने को मजबूर

  •  
  • Publish Date - June 13, 2026 / 07:13 PM IST,
    Updated On - June 13, 2026 / 07:13 PM IST

कैनसस सिटी, 13 जून (एपी) क्रोएशिया के खिलाफ विश्व कप के शुरुआती मैच से पहले इंग्लैंड फुटबॉल टीम को अभ्यास के लगभग सभी सामान चोरी हो जाने से बड़ा झटका लगा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, चोरी हुए सामान में खिलाड़ियों के जूते और टीम के मुख्य कोच थॉमस टुशेल के रणनीतिक प्रशिक्षण उपकरण भी शामिल हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, फुटबॉल एसोसिएशन (इंग्लैंड का फुटबॉल महासंघ) यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि क्या-क्या चोरी हुआ है। आशंका है कि कैनसस सिटी में स्थित उनके ‘स्वोप सॉकर विलेज’ शिविर में सामान ले जा रही गाड़ियों में सेंध लगाकर फुटबॉल और जूतों जैसी चीजें चुरा ली गई हैं।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस मामले की जांच कर रहे अधिकारी फुटबॉल एसोसिएशन के संपर्क में हैं। मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

वेबसाइट के अनुसार कैनसस पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, “हम टीम की उस गाड़ी से सामान चोरी होने की आशंका की जांच कर रहे हैं। यह गाड़ी आज शाम कैनसस सिटी पहुंची थी और जिसमें से कुछ सामान गायब था। जांच जारी है।”

एपी

आनन्द नमिता

नमिता