कैशियर की पत्नी का आशिक निकला कातिल, आरोपी ने चाकू से की थी कैशियर की हत्या

कैशियर की पत्नी का आशिक निकला कातिल, आरोपी ने चाकू से की थी कैशियर की हत्या

कैशियर की पत्नी का आशिक निकला कातिल, आरोपी ने चाकू से की थी कैशियर की हत्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: September 25, 2018 6:52 am IST

जांजगीर। जांजगीर जिले के बाराद्वार स्थित स्टेट बैंक के कैशियर रामकिशोर डोमर की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसकी पत्नी साक्षी उर्फ चांदनी और प्रेमी कुलदीप साहू को गिरफ्तार किया है। आरोपी कुलदीप साहू का कैशियर की पत्नी से नाजायज संबंध था और उसने कैशियर से उधार भी ले रखा था। कैशियर को उसकी पत्नी के युवक कुलदीप साहू से अवैध संबंध होने की जानकारी थी, जिसके बाद कुलदीप से उधारी और अवैध संबंध को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू को जब्त कर लिया है। कैशियर और साक्षी की 2 साल की एक बेटी भी है। 

पढ़ें- भूपेश बघेल की जेल में कटी पहली रात, आज से कांग्रेस का जेल भरो आंदोलन

आपको बतादें 23 सितम्बर की रात बाराद्वार में कैशियर की लाश मिली थी। चाकू से कैशियर का गला रेतकर हत्या की गई थी। घर के सोफा पर जिस तरह हत्या हुई थी, उसके बाद पुलिस को कैशियर की पत्नी साक्षी उर्फ चांदनी और उसके प्रेमी कुलदीप साहू पर शक था, आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और 24 घण्टे में ही पुलिस ने आरोपी पत्नी साक्षी और प्रेमी कुलदीप साहू को गिरफ्तार किया और दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया ।

पढ़ें- छात्रा को पता पूछने के लिए रोका, चेन छीनकर फरार हो गए आरोपी

शुरू में साक्षी ने पुलिस को पूछताछ में बताया था कि वारदात के वक्त वह गणेश विसर्जन देखने गई थी। पुलिस ने मोबाइल डिटेल खंगाला तो दोनों के बीच बातचीत का खुलासा हुआ। यह भी पता चला कि कैशियर जब सोफा में सोया हुआ था, तभी वह घर पहुंचा और चाकू से उसका गला रेत दिया। मृतक रामकिशोर डोमर, पिछले 5 साल से बाराद्वार के एसबीआई में कैशियर के पद पर कार्यरत था और उत्तरप्रदेश का रहने वाला था। इस बीच उसने बाराद्वार की साक्षी से शादी की थी। कैशियर और साक्षी की एक 2 साल की बेटी भी है। 

 

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में