दिग्विजय के परिवाद पर नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, बताया राजनीति का आदतन अपराधी

दिग्विजय के परिवाद पर नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, बताया राजनीति का आदतन अपराधी

दिग्विजय के परिवाद पर नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, बताया राजनीति का आदतन अपराधी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: September 22, 2018 11:48 am IST

भोपाल। व्यापमं घोटाले में दिग्विजय सिंह के परिवाद पर मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान दिया हैनरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय को राजनीति का आदतन अपराधी करार दिया है

नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस चुनावों के वक्त अदालत में जा रही है,  जबकि यह जनता के बीच जाने का वक्त हैनरोत्तम मिश्रा ने कहा कि व्यापमं घोटाले के जरिए कांग्रेस अदालत का वक्त जाया कर रही है

यह भी पढ़ें : व्यापमं घोटाला, दिग्विजय ने कोर्ट के समक्ष दर्ज करवाया बयान, सिब्बल ने कहा- घोटाले की जड़ सीएम

वहीं व्यापमं घोटाले की फिर से जांच कराने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के 7 ट्वीट के सवाल पर जवाब देते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वो हमारी नेता हैं उनकी हर हां में हमारी हां हैनरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के दिग्गजों पर निशाना साधते हुए कहा कि  कांग्रेस मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बदनाम करने की कोशिश कर रही है

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में