रीवा। रींवा कलेक्टर प्रीति मैथिल नायक का एक बयान खूब चर्चा में है। प्रीति मैथिल की नजर में चुनाव मामूली काम है, और वो कहती हैं कि इस फिजूल के चक्कर में अपनी 25 साल की साख खराब नहीं करूंगी, उनके मुताबिक उन्हें आगे प्रिंसिपल सेकेट्ररी,चीफ सेकेट्ररी बनना है।
देखें वीडियो-
पढ़ें-मध्यप्रदेश में ईवीएम मशीन को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर चुनाव आयो…
उन्होंने आगे कहा कि निर्वाचन मेरे लिए कुछ नहीं है। दरअसल प्रीति ने बयान ईवीएम की सुरक्षा के मुद्दे पर सुरक्षा में तैनात अधिकारी से बात करने के दौरान कही है। प्रीति आगे कहती हैं कि स्ट्रॉन्ग रूम में कोई नहीं आ सकता, अगर कोई आए तो गोली मार देना। प्रीति के इस बयान को किसी ने रिकॉर्ड कर लिया, ये अब बयान सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
पढ़ें- पांच को शिवराज कैबिनेट की बैठक, कांग्रेस ने जताई आपत्ति, कहा-आचार संहिता का उल्लंघन
दरअसल कांग्रेस प्रत्याशी अभय मिश्रा ने भी ईवीएम की सुरक्षा पर सवाल उठाकर ईवीएम की सुरक्षा में निगरानी और देखरेख के लिए जिला कलेक्टर प्रीति मैथिल नायक से मुलाकात कर निरीक्षण के लिए कहा, जिस पर कलेक्टर ने अभय मिश्रा के साथ रीवा के इंजीनियरिंग कॉलेज में पहुंची और उन्होंने निरीक्षण के दौरान अभय मिश्रा से चर्चा के दौरान बयान का एक किसी ने वीडियो बना लिया जो वायरल हो गया।