राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष नंदकुमार साय ने छत्तीसगढ़ के आदिवासी इलाकों में शिक्षा के क्षेत्र में हुए काम पर असंतोष जताया है । रायपुर में आदिवासी विकास विभाग के साथ हुई बैठक में आदिवासी वर्ग के लिए चलाई जा रही योजनाओं और कार्यक्रमों का ब्यौरा पेश किया गया । साय ने कहा कि अभी जो बातें आई है, उसके मुताबिक शिक्षा के क्षेत्र में ज्यादा काम किए जाने की जरूरत है । साय ने आयोग में चल रहे मामलों के बारे में कहा कि कुछ मामले जांच और सुनवाई के स्तर पर हैं, और जब तक किसी अंतिम नतीजों पर नहीं पहुंच पाते, तब तक कोई बात सार्वजनिक रूप से नहीं कही जा सकती…।