सुकमा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर, 10-15 नक्सलियों को गोली लगने का दावा
सुकमा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर, 10-15 नक्सलियों को गोली लगने का दावा
सुकमा। चिंतागुफा थाना क्षेत्र के दुलेड में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक महिला नक्सली मारी गई है। सर्चिंग पर निकले एसटीएफ और डीआरजी के जवानों पर नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया था। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने महिला नक्सली को मार गिराया।

ये भी पढ़ें- सतना में ट्रक ने बाराती कार को मारी टक्कर, दूल्हा सहित 6 लोगों की मौत
सुरक्षाबलों के मुताबिक मुठभेड़ में 10 से 15 नक्सलियों को गोली लगी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने मुठभेड़ में मारे गए महिला नक्सली की पुष्टि की है।
ये भी पढ़ें- यूपीएससी के नतीजे घोषित, अनुदीप अव्वल, छत्तीसगढ़ से तीन ने लहराया परचम
आपको बतादें बीते 4 दिनों में सुरक्षाबलों ने करीब 30 नक्सलियों को मौत की नींद सुला दिया है। शुक्रवार को भी फोर्स की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। जिसमें 8 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मौत के घाट उतारा था। माओवादी अपने साथियों की मौत बदला लेने किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। लिहाजा छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले हाई अलर्ट पर हैं।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


