पुलिस-नक्सल मुठभेड़ में तीन माओवादी ढेर, 7 नक्सलियों ने डाले हथियार
पुलिस-नक्सल मुठभेड़ में तीन माओवादी ढेर, 7 नक्सलियों ने डाले हथियार
दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में सर्चिंग पर निकली फोर्स को बड़ी कामयाबी मिली है। कटेकल्याण में पुलिस-नक्सल मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है। फोर्स ने तीनों नक्सलियों के शवों को बरामद कर लिया है। मारे गए नक्सलियों से तीन हथियार भी बरामद हुआ है। आपको बतादें ऑपरेशन प्रहार-3 के तहत फोर्स माओवादियों के मांद में घुसकर नक्सलियों के अड्डों को तबाह कर रही है। दोनों के बीच मुठभेड़ में अब तक कई नक्सलियों के मारे जाने का सुरक्षाबलों ने दावा भी किया है।
ये भी पढ़ें- जोगी ने पार्टी के लिए मांगा ये चुनाव चिन्ह, दोनों विकल्प हैं खेत से जुड़े
वहीं सुकमा में सात नक्सलियों ने सरेंडर किया है। सरेंडर करने वाले नक्सिलयों में एक आठ लाख का इनामी था। और तीन नक्सलियों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित था। आत्म समर्पण करने वाले सभी नक्सली कई बड़ी वारदातों में शामिल थे। सरेंडर करने वाले सभी नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि वितरीत की जाएगी। सभी नक्सलियों ने एसपी अभिषेक मीना और डीआईजी एस, एलांगो के सामने आत्मसमर्पण किए हैं।
ये भी पढ़ें- 18 जुलाई से 27 जुलाई तक 10 दिनों के लिए रद्द और प्रभावित रहेंगी कई ट्रेनें
दूसरी ओर नक्सलियों ने सुकमा में एक ग्रामीण की हत्या कर दी है। तोंगपाल थाना इलाके में दामनकोट पारा इलाके में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है मृत नक्सली मामले में जेल भी जा चुका था।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


