दोरनापाल में नक्सलियों ने फूंका वाहन, गढ़चिरौली मुठभेड़ का विरोध

दोरनापाल में नक्सलियों ने फूंका वाहन, गढ़चिरौली मुठभेड़ का विरोध

दोरनापाल में नक्सलियों ने फूंका वाहन, गढ़चिरौली मुठभेड़ का विरोध
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: May 5, 2018 4:23 am IST

दोरनापाल। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र दोरनापाल में शुक्रवार देर रात नक्सलियों ने पेंटागांव के पास वाहन में आग लगा दिया। एनएच-30 पर नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है।

ये भी पढ़ें- भारतीय सेना का फायरिंग अभ्यास, आकाश में बरसी गोलियां ..देखें वीडियो

मौके पर नक्सलियों ने पोस्टकर फेंककर गढ़चिरौली मुठभेड़ का विरोध किया है। गढ़चिरौली मुठभेड़ के विरोध में नक्सलियों ने 4 मई को बंद का ऐलान किया था। आपको बतांदे इस मुठभेड़ में 30 से ज्यादा नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था। 

ये भी पढ़ें- सुपेबेड़ा में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही,कि़डनी के मरीजों को बांटी गई एक्सपायरी डेट की दवाई

नक्सली इस मुठभेड़ में मारे गए अपने साथियों को लेकर आक्रोशित हैं। नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इसके लिए प्रदेश के नक्सल प्रभावित जिलों को अलर्ट किया गया है। ताकि नक्सली अपने नापाक मंसूबों में कामयाब न हो सके। 

 

वेब डेस्क, IBC24

 


लेखक के बारे में