नक्सलियों का उत्पात, 5 ट्रकों को किया आग के हवाले
नक्सलियों का उत्पात, 5 ट्रकों को किया आग के हवाले
दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले में गुरूवार रात बचेली में नक्सलियों ने 5 ट्रकों को आग के हवाले कर दिया। लगभग आधे घंटे तक नक्सलियों ने तांडव मचाया। मौके पर नक्सलियों ने पर्चे भी फेंके। पुलिस के मुताबिक घटना देर रात 2 से ढाई बजे के बीच की है। ग्रामीण वेशभूषा में नक्सली मौके पर पहुंचे और एक के बाद 5 ट्रकों में आग लगा दी।
पढ़ें- डेंगू से दो दिनों में पांचवीं मौत, 400 प्रभावितों में 120 पॉजिटिव, अब तक 11 की मौत
वारदात बचेली के पुराना मार्केट इलाके में हुई है। यह रिहायशी इलाका है। बता दें कि बीते 3-4 सालों से जिले में सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव के चलते नक्सली वारदातों में कमी आई थी। लेकिन अब माओवादी फिर से पैर पसार रहे हैं। दो दिनों के भीतर बचेली और कुआकोण्डा से लगे क्षेत्रों में हुई यह घटनाएं इस बात का प्रमाण हैं। वहीं लगातार हो रही वारदातों के बाद पुलिस के लिए भी चुनौती बढ़ गई है।
पढ़ें- गांव में आधी रात आ धमके 12 हाथी,10 घरों में की तोड़फोड़,लोगों ने भागकर अपनी और बच्चों की बचाई जान
आपको बतांदे सुकमा में हाल ही में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में फोर्स ने कई नक्सलियों को मार गिराया था। फोर्स ने मारे गए नक्सलियों से कई हथियार भी जब्त किए थे। इस हमले के बाद से माओवादी घबराए हुए हैं।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


