पखांजूर। पखांजूर में नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों को अगवा कर लिया है। जैसे-तैसे एक ग्रामीण नक्लियों के चंगुल से छुटकर थाने पहुंचा। और उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी। ग्रामीण के मुताबिक नक्सली ने उन्हें बांदे थाने के ताड़बेली गांव से अगवा किया। वहीं अब दो ग्रामीण नक्सलियों के चंगुल में हैं।
पढ़ें- शिवराज का नया वीडियो वायरल, बाहुबली बने शिवराज तो भल्लालदेव के रुप में दिखे सिंधिया
हाल ही में प्रतापपुर इलाके में मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या कर दी थी। इस घटना को लेकर पुलिस की उलझने कम नहीं हुई थी। कि एक बार फिर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए ताड़बेली गांव से ग्रामीणों को नक्सलियो ने अगवा कर लिया। ग्रामीणों का अपहरण कर माओवादी उन्हें जंगल की ओर ले जा रहे थे।
पढ़ें-पटवारी के घर लोकायुक्त छापा, 60 बीघा जमीन, 5 आलीशान मकान, करोड़ों की संपत्ति का अनुमान
तभी उन्हें चकमा देकर एक ग्रामीण भाग निकलने में कामयाब रहा। ग्रामीण भागकर नजदीकी पुलिस थाना बांदे पहुंच गया। और पुलिस को पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। पुलिस ने 25 माओवादियो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। और इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गई है। बहरहाल अगवा हुए अन्य दो ग्रामीणों की पतासाजी की जा रही है।
वेब डेस्क, IBC24