नक्सलियों ने की अगवा ठेकेदार की हत्या, विरोध में दोरनापाल बंद

नक्सलियों ने की अगवा ठेकेदार की हत्या, विरोध में दोरनापाल बंद

नक्सलियों ने की अगवा ठेकेदार की हत्या, विरोध में दोरनापाल बंद
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: July 3, 2018 5:14 am IST

दोरनापाल। नक्सलियों ने अगवा ठेकेदार कपूरचंद्र राजपूत की हत्या कर दी है। सोमवार शाम नक्सलियों ने ठेकेदार को अगवा किया था। नक्सलियों ने टेटराई इलाके में दोपहर को ठेकेरदार का अपहरण किया था। और देर रात ठेकेदार की हत्या कर शव जगरगुंडा मार्ग पर गोरगुंडा के पास फेंक दिया था। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। 

ये भी पढ़ें- किसान और कई मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव करेगी कांग्रेस,सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

ठेकेदार कपूरचंद राजपूत के शव के मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था। पुलिस शव बरामद कर ​जांच शुरू कर दी है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। नक्सली अपने इलाके में वर्चस्व बनाए रखने के लिए यहां सड़क निर्माण कार्य का विरोध करते हैं। ताकि इलाकों में विकास कार्य ठप्प रहे। फोर्स आसानी से सीमाओं में दाखिल न हो पाए। इसलिए आए दिन नक्सली सड़क निर्माण कार्यों में लगे वाहनों में आगजनी व अन्य हिंसात्मक घटनाओं को अंजाम ​देते हैं। 

ये भी पढ़ें-6 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म और हत्या, पुलिस ने महज 12 दिन में पेश किया चालान

नक्सलियों के इस करतूत और ठेकेदार की हत्या के विरोध में स्थानीय लोगों ने बंद का आह्वान किया है। सुबह से इलाके में व्यापारिक प्रतिष्ठानें बंद हैं। आपको बतादें सुरक्षाबलों की कार्रवाई के बाद नक्सली बौखलाएं हुए हैं।

ये भी पढ़ें-मुंबई के अंधेरी में गिरा फुटओवर ब्रिज का हिस्सा, पांच घायल

फोर्स के लगातार बढ़ते दबाव से नक्सली अब आम लोगों को भी अपना निशाना बना रहे हैं। पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में कई माओवादियों की हत्या हुई है। फोर्स की आक्रामक कार्रवाई से नक्सली घबराए हुए हैं। दूसरे इलाकों में पनाह की खोज में है।

 

वेब डेस्क, IBC24

 

 

 

 


लेखक के बारे में