नक्सलियों के निशाने पर नक्सल ऑपरेशन में लगे हेलीकॉप्टर..
नक्सलियों के निशाने पर नक्सल ऑपरेशन में लगे हेलीकॉप्टर..
नक्सल आपरेशन में लगे हेलीकाफ्टर को नक्सली निशाना बना सकते है । केंद्रीय गृह विभाग ने छत्तीसगढ़ पुलिस को इस आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया है । पुलिस इस खतरे से अंजान नहीं है. अफसरों का कहना है कि अगर ऐसा हुआ तो नक्सलियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा ।
जी हां…सूत्रों की मानों तो केंद्रीय गृहमंत्रालय ने इस आशंका को भांपते हुए पुलिस और सुरक्षा बलों को आगाह कर दिया है. दरअसल सुकमा जिले में हाल ही में हुए दो बड़े नक्सली हमले में CRPF के 37 जवानों के शहीद होने के बाद नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे आपरेशन में हेलीकाफ्टर का उपयोग किया जा रहा है । पुलिस ने बुरकापाल हमले के बाद की गई जवाबी कार्रवाई में जवानों तक रसद पहुंचाने के लिए हेलिकॉप्टर का बखूबी इस्तेमाल किया था.
साथ ही नक्सली इलाकों तक हेलीकाप्टर से जवानों को पहुँचाने के अलावा घायल जवानों को भी लिफ्ट किया जा रहा है. ऐसे में नक्सल प्रभावित इलाकों में हेलीकाप्टर के टेकऑप और लैंडिंग के समय नक्सली हमला करने की फिराक में हैं. नक्सली हमले को अंजाम तक पहुंचाने के लिए नक्सली काफी पहले से बकायदा ट्रेनिंग भी ले रहे हैं. करीब 2 साल पहले नारायणपुर के अबूझमाड़ में लिए जा रहे ऐसे ही ट्रेनिंग का वीडियो भी सामने आया था.
नक्सलियों के इस खतरनाक मंसूबे को नाकाम करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रायल ने छत्तीसगढ़ पुलिस को अलर्ट किया है । छतीसगढ़ पुलिस के अफसर भी हमले की आशंका से इंकार नहीं कर रहे हैं और उनकी भी ऐसे हमलों से निपटने की पूरी तैयारी है. हालांकि गोपनीयता और सुरक्षा कारणों से वो इसका खुलासा नहीं कर रहे हैं.

Facebook


