नक्सलियों ने फिर मचाया उत्पात, सड़क निर्माण में लगे ट्रक और ड्रिल मशीन में लगाई आग, लाल सलाम के नारे भी लगाए.. देखें

नक्सलियों ने फिर मचाया उत्पात, सड़क निर्माण में लगे ट्रक और ड्रिल मशीन में लगाई आग, लाल सलाम के नारे भी लगाए.. देखें

नक्सलियों ने फिर मचाया उत्पात, सड़क निर्माण में लगे ट्रक और ड्रिल मशीन में लगाई आग, लाल सलाम के नारे भी लगाए.. देखें
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: May 31, 2019 9:59 am IST

पखांजूर। नक्सल प्रभावित क्षेत्र पखांजूर में एक बार फिर नक्सलियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। बांदे थाना क्षेत्र के ग्राम पी.व्ही.85 में नक्सलियों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/2jVgE5Zzt3A” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

पढ़ें- रेणुका सिंह मोदी मंत्रिमंडल में शामिल, आदिवासी कल्य..

नक्सलियों ने पुल निर्माण कार्य में लगे एक ट्रक और एक ड्रिल मशीन को आग के हवाले कर दिया। घटनास्थल से नक्सलियों ने पर्चे भी फेंके है जिसमें मौजूदा सरकार की निंदा करते हुए जनविरोधी सरकार बताया है।

ग्रामीणों के अनुसार कुछ वर्दिधारी नक्सली पुल निर्माण कार्य के पास पहुंच कर इस आगजनी की घटना को अंजाम देकर लालसलाम जिन्दावाद का नारा लगाया और पर्चे फेंके, जब तक पुलिस को इस घटना की खबर लगती, तब तक नक्सली घटना को अंजाम देकर जंगल की ओर भाग निकले।

पढ़ें- मोदी ने बांटे विभाग, अमित शाह नए गृह मंत्री, राजनाथ…

आगजनी की घटना के बाद से पुल निर्माण ठेकेदार दहशत में है। घटना के बाद से पुल निर्माण कार्य सहित आस पास में हो रही निर्माण कार्यों को भी बंद कर दिया गया है।

मोदी के महारथी, इन्हें मिले ये विभाग.. देखिए

<blockquote class=”twitter-tweet” data-lang=”en”><p lang=”hi” dir=”ltr”>LIVE | अमित शाह को गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी <a href=”https://t.co/SbwYAS846G”>https://t.co/SbwYAS846G</a></p>&mdash; IBC24 (@IBC24News) <a href=”https://twitter.com/IBC24News/status/1134360733133574144?ref_src=twsrc%5Etfw”>May 31, 2019</a></blockquote>
<script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>


लेखक के बारे में