नक्सलियों के शहरी नेटवर्क पर कसता शिकंजा, 5 हफ्ते में 12 लोग गिरफ्तार, फरार ठेकेदार की सूचना पर 10 हजार इनाम की घोषणा

नक्सलियों के शहरी नेटवर्क पर कसता शिकंजा, 5 हफ्ते में 12 लोग गिरफ्तार, फरार ठेकेदार की सूचना पर 10 हजार इनाम की घोषणा

नक्सलियों के शहरी नेटवर्क पर कसता शिकंजा, 5 हफ्ते में 12 लोग गिरफ्तार, फरार ठेकेदार की सूचना पर 10 हजार इनाम की घोषणा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: June 15, 2020 4:06 pm IST

कांकेर। पुलिस नक्सलियों के शहरी नेटवर्क पर लगातार शिकंजा कस रही है। इस मामले में 5 हफ्ते के अंदर 12 से अधिक लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। लेकिन फरार आरोपी ठेकेदार वरुण जैन का पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। अब कांकेर पुलिस ने वरुण जैन की जानकारी देने पर 10 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें: कोंडागांव में दो ITBP जवान आए कोरोना की जद में, अब तक तीन जवान हो चुके हैं संक्रमित

इस मामले में अकेले कांकेर पुलिस ने अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। 24 मार्च को नक्सलियों तक सामान पहुंचाने के मामले में सबसे पहले एक ठेकेदार को पुलिस ने पकड़ा था, जिससे पूछताछ के बाद नक्सलियों के एक बड़े नक्सली नेटवर्क को ध्वस्त किया था। पुलिस ने बिलासपुर के नामी ठेकेदार निशांत जैन समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ें: पूर्व कृषिमंत्री चंद्रशेखर साहू ने किया बोधघाट परियोजना विरोध, जल स…

इस मामले में राजनांदगांव का ठेकेदार वरुण जैन जिसके खिलाफ पुलिस के पास पक्के सबूत हैं, लेकिन वो 2 माह से पुलिस को चकमा दे रहा है। पुलिस लगातार उसकी तलाश में टीम भेज रही है, लेकिन वरुण अब तक पकड़ से बाहर है, जिसके बाद अब कांकेर sp एम आर अहिरे ने सूचना देने वाले को 10 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस का मानना है कि वरुण जैन के माध्यम से कई बड़े खुलासे हो सकते हैं, इसलिए दूरभाष नम्बर भी जारी किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: BSF मेजर की पत्नी ने युवक को मारपीट करने से रोका, तो समाज के ठेकेदा…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com