कोरोना संदिग्धों को तलाशने नई कवायद, दवा दुकानों से लिया जा रहा सर्दी-खांसी के मरीजों का डेटा

कोरोना संदिग्धों को तलाशने नई कवायद, दवा दुकानों से लिया जा रहा सर्दी-खांसी के मरीजों का डेटा

कोरोना संदिग्धों को तलाशने नई कवायद, दवा दुकानों से लिया जा रहा सर्दी-खांसी के मरीजों का डेटा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: April 8, 2020 9:24 am IST

जबलपुर। जिला प्रशासन ने अब कोरोना संदिग्ध मरीजों को तलाशने की नई कवायद शुरू की है। प्रशासन द्वारा दवा दुकानों से सर्दी—खांसी की दवा लेने वालों का डेटा जुटाया जा रहा है। वहीं दवा दुकानदारों को दवा ख़रीददारों के मोबाईल नम्बर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: कोरोना के मद्देनजर मध्यप्रदेश में एस्मा लागू, हड़ताल पर नही जा सकें…

प्रशासन ने साफ किया है कि आदेश के उल्लंघन पर दवा दुकानों पर भी कार्रवाई होगी। बता दें कि यहां लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 50 से ज़्यादा FIR दर्ज की गई हैं वहीं बड़ी संख्या में दो पहिया वाहन भी जब्त किये गए हैं।

ये भी पढ़ें: राजधानी भोपाल में फिर 8 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, शहर में 91 हुई…

बता दें ​कि जबलपुर में प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है, यहां 8 मरीजों में से 4 मरीज ठीक हो चुके हैं, वहीं 4 अन्य मरीजों के सेहत में सुधार हो रहा है। प्रशासन इस कसावट का बरकरार रखना चाहता है जिसे देखते हुए सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें: इंदौर में स्वास्थ्यकर्मियों के बाद अब पुलिस वालों पर हमला, सोशल मीड…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com