बांदा (उप्र), 23 जनवरी (भाषा) बांदा जिले के अतर्रा कस्बे की पुलिस ने शुक्रवार को एक नाले से एक नवजात बच्ची का शव बरामद किया।
अतर्रा थाने के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को नगर पालिका कर्मी की सूचना पर नरैनी रोड़ में नगर पालिका परिषद कार्यालय के पास एक नाले से एक नवजात बच्ची का शव बरामद कर उसका पोस्टमॉर्टम कराया गया है।
उन्होंने बताया कि शव दो-तीन दिन पुराना लग रहा है। मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।
भाषा सं आनन्द शोभना
शोभना