निगम-मंडलों में नव नियुक्त अध्यक्षों ने की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात, सीएम ने नए दायित्व के लिए दी शुभकामनाएं

निगम-मंडलों में नव नियुक्त अध्यक्षों ने की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात, सीएम ने नए दायित्व के लिए दी शुभकामनाएं

निगम-मंडलों में नव नियुक्त अध्यक्षों ने की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात, सीएम ने नए दायित्व के लिए दी शुभकामनाएं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: July 17, 2020 6:36 pm IST

रायपुर। निगम व मंडलों में नियुक्ति के बाद आज कई नव नियुक्त अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उन्हे अपनी ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी। मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम.आर. निषाद ने सौजन्य मुलाकात की। वहीं राज्य गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा ने भी सौजन्य मुलाकात की।

ये भी पढ़ें: फेक न्यूज: छत्तीसगढ़ में कल से टोटल वीकेंड लॉकडाउन की फैलाई जा रही अफवाह, इस खबर पर न करें यकीन!

इनके अलावा अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य श्रीमती पद्मा मनहर ने सौजन्य मुलाकात की, मुलाकात के दौरान घनश्याम मनहर भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ राज्य भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के सदस्य महेश शर्मा ने मुलाकात की। वहीं अपेक्स के अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर ने भी मुलाकात की। खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, राज्य भण्डार गृह निगम के अध्यक्ष के अरूण वोरा, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, वनौषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष छविन्द्र कर्मा ने भी मुलाकात कर मुख्यमंत्री से बधाई एवं शुभकामनाएं प्राप्त की।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौठानों के संचालन के लिए दी 10 करोड़ राशि …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com