जबलपुर से राहत की खबर, एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज हुई स्वस्थ

जबलपुर से राहत की खबर, एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज हुई स्वस्थ

जबलपुर से राहत की खबर, एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज हुई स्वस्थ
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: April 11, 2020 8:10 am IST

जबलपुर। जबलपुर के लिए एक राहत की खबर है, यहां 20 मार्च से अस्पताल में आइसोलेट की गई कोरोना पॉजिटिव युवती स्वस्थ हो गई है, इसके साथ ही जबलपुर में कोरोना से स्वस्थ्य मरीजों का आंकड़ा 5 पहुंच गया है। अब यहां 4 अन्य लोगों का इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें:इंदौर का एक पत्थरबाज भी निकला कोरोना पॉजिटिव, जेल के अन्य कै​दियों पर संक्रमण का खतरा

आज मेडिकल अस्पताल से युवती को डिस्चार्ज कर दिया गया है, संक्रमित युवती विदेश से लौटी थी, जिसे 20 मार्च से अस्पताल में आइसोलेट किया गया था, पूरी तरह ठीक होने के बाद युवती ने मेडिकल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स और स्टाफ का आभार जताया है। और मेडिकल हॉस्पिटल की चिकित्सा सुविधाओं की तारीफ भी की है।

ये भी पढ़ें: रायपुर में सब्जी खरीदने उमड़ी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

बता दें कि मध्यप्रदेश में सबसे खराब हालत इस समय इंदौर की है, जहां कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 249 तक पहुंच गई है, वहीं आज यहां फिर से तीन मरीजों ने दम तोड़ दिया है, इसके पहले कल भी यहां एक डॉक्टर सहित 3 मरीजों की मौत हुई है।

ये भी पढ़ें: CM भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी, 16 साल के शख्स को आज कर दिया …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com