पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में कई नक्सली नेताओं के मारे जाने की खबर, घायल 14 जवान रायपुर में भर्ती

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में कई नक्सली नेताओं के मारे जाने की खबर, घायल 14 जवान रायपुर में भर्ती

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में कई नक्सली नेताओं के मारे जाने की खबर, घायल 14 जवान रायपुर में भर्ती
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: March 21, 2020 6:07 pm IST

रायपुर। आज सुकमा जिले के एलमागुंडा के पास 5 घंटे तक चली पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में कई बड़े नक्सली नेताओं के मारे जाने और घायल होने सूचना है। वहीं मुठभेड़ में घायल 14 जवानों को रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से 12 जवानों की हालत सामान्य है एवं 2 जवान गंभीर रूप से घायल हैं।

ये भी पढ़ें: पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 14 जवान घायल, 17 जवानों के लापता होने की खबर

अभी तक किसी भी जवान के शहीद होने की सूचना नहीं है। मुठभेड़ में शामिल 13 जवानों से अभी तक संपर्क नहीं हो सका है। करीब 150 जवान की टीम अभी जंगल में ही रुकी हुई है। बता दें कि DRG, STF के 550 जवानों का बल कासलपार आपरेशन में गया था।

ये भी पढ़ें: कजाकिस्तान से लौटे तीन युवकों के ​खिलाफ मामला दर्ज,…

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में घायलों के नाम- 
एसटीएफ हेडकांस्टेबल इंद्रेश साहू
एसटीएफ जवान सालिक राम
एसटीएफ जवान सोनू
एसटीएफ जवान मुकेश मंडावी
डीआरजी जवान रमेश कुंजाम
डीआरजी जवान माड़वी केसा
डीआरजी जवान ताती हुंगा
डीआरजी जवान मड़कम भीमा
डीआरजी जवान सलवम जोगा
डीआरजी जवान नुप्पो जेलू
डीआरजी जवान कट्टम राजू
डीआरजी जवान संजय कवासी
डीआरजी जवान विनय दुधी
डीआरजी जवान माड़वी मुकेश
डीआरजी जवान सोढ़ी जोगा
डीआरजी जवान धुरवा सुब्बा


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com