भीमा मंडावी मर्डर केस में एनआईए ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 6 दिन की पुलिस रिमांड में लिए गए दोनों

भीमा मंडावी मर्डर केस में एनआईए ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 6 दिन की पुलिस रिमांड में लिए गए दोनों

भीमा मंडावी मर्डर केस में एनआईए ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 6 दिन की पुलिस रिमांड में लिए गए दोनों
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: April 8, 2020 2:45 pm IST

रायपुर, छत्तीसगढ़। दंतेवाड़ा में भाजपा विधायक भीमा मंडावी हत्याकांड मामले में 2 आरोपियों को NIA ने गिरफ्तार किया है। दंतेवाड़ा के पटेलपारा टिकनपाल निवासी भीमा ताटी और मड़का राम ताटी को गिरफ्तार किया गया है।

पढ़ें- सीएम बघेल की पहल पर दूसरे राज्यों

दोनों आरोपियों को जगदलपुर में NIA की स्पेशल कोर्ट में पेशकर 6 दिन की रिमांड पर पूछताछ में लिया गया है।

पढ़ें- लाॅकडाउन के दौरान भी बनाए जा रहे हैं राशन कार्ड, अब तक 40.40 लाख रा…

गौरतलब है कि दंतेवाड़ा से भाजपा विधायक भीमा मंडावी की हत्या 9 अप्रैल 2019 को लोकसभा चुनाव प्रचार से जिला मुख्याल लौटने के दौरान हुई थी। नकुलनार के श्यामगिरी गांव के पास आईईडी लगाकर नक्सलियों ने उनके काफिले को विस्फोट से उड़ा दिया था।

पढ़ें- कोरोना मरीजों के इलाज के लिए मेकाहारा में हो सकेगी बेहतर व्यवस्था, …

इसमें विधायक भीमा मंडावी उनके ड्राइवर, सुरक्षा गार्ड सहित कुल चार लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद एंटी नक्सल ऑपरेशन के डीजी गिरधारी नायक ने दावा किया था भीमा मंडावी को अलर्ट किया गया था। उन्हें नक्सल मूवमेंट की जानकारी देते हुए दूसरे रास्ते का इस्तेमाल करने की सलाह भी दी गई थी।

 


लेखक के बारे में