ग्वालियर को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

Ads

ग्वालियर को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

  •  
  • Publish Date - June 7, 2017 / 05:38 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:20 PM IST

ग्वालियर के विकास में एक नया और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है । मंगलवार को यहां फूलबाग मैदान में केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी और संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने ग्वालियर को 1180 करोड़ के विकास कार्यों की आधारशिला रखी है। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी मौजूद थे इस मौके पर विकास कार्यों के शिलान्यास के साथ-साथ स्वच्छता समागम का आयोजन भी हुआ, जिसमें स्वच्छता के क्षेत्र में श्रेष्ठ काम करने वाली चुनिंदा ग्राम पंचायतों, नागरिकों के साथ सफाई कामगारों को सम्मानित किया गया ।