छत्तीसगढ़ में किसी भी तरह के माफिया को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, सीएम बघेल ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: June 20, 2020 6:26 am IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में किसी भी तरह के माफिया को बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने रेत सहित अन्य सभी तरह के माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिए है।

पढ़ें- देश में बीते 24 घंटे में 14,516 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 375 ने तोड़ा दम, संक्…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धमतरी जिले में रेत माफियाओं द्वारा की गई मारपीट की घटना को गंभीरता से लेते हुए धमतरी जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

पढ़ें- देश में 4 लाख के करीब पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, रिकवरी रे…

बघेल ने कड़े शब्दों में कहा है कि पूरे प्रदेश में चाहे वह रेत का मामला हो या अन्य किसी भी तरह के माफिया को बर्दाश्त नही किया जाएगा, ऐसे प्रकरण संज्ञान में आने पर उनके विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

लेखक के बारे में