संभाग स्तरीय निकाय की समीक्षा बैठक : तीन CMO और एक इंजीनियर को जारी हुआ नोटिस, एक कर्मचारी निलंबित

संभाग स्तरीय निकाय की समीक्षा बैठक : तीन CMO और एक इंजीनियर को जारी हुआ नोटिस, एक कर्मचारी निलंबित

संभाग स्तरीय निकाय की समीक्षा बैठक : तीन CMO और एक इंजीनियर को जारी हुआ नोटिस, एक कर्मचारी निलंबित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: July 4, 2019 11:08 am IST

अंबिकापुर। सरगुजा जिले में प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया आज सरगुजा संभाग के सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की।

इस संभाग स्तरीय निकाय समीक्षा बैठक में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने काफी सख्ती दिखाई और एक कर्मचारी को ​निलंबित कर दिया। इसके साथ ही 3 नगर पालिका वाड्रफनगर, कुसमी, भटगांव के सीएमओ और एक इंजीनियर को नोटिस जारी किया गया।

ये भी पढ़ें —स्वरा भास्कर और हिमांशु शर्मा का ब्रेकअप, पांच साल तक साथ रहने के बाद टूटा दिल

बता दें कि रायपुर संभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने कई लापरवाह अधिकारियों को निलंबित कर दिया था। ऐसे में सरगुजा संभाग में भी बैठक को लेकर काफी हड़कंप की स्थिति पहले से ही बनी हुई थी। अधिकारियों ने अपनी ओर से समीक्षा बैठक हेतु व्यापक तैयारी की थी।

ये भी पढ़ें —अभिनेता रितिक रोशन के खिलाफ 420 का मामला दर्ज, सुनैना केस के बाद आई दूसरी आफत

जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. डहरिया दुर्ग ट्रेन से सुबह ही अंबिकापुर पहुंच गए थे। स्थानीय सर्किट हाऊस में विश्राम के बाद बैठक लेने कलेक्टोरेट करीब 11 बजे पहुंचें। बैठक के बाद वे मैनपाट में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

<iframe width=”658″ height=”370″ src=”https://www.youtube.com/embed/-xChSF4bj9k” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com