माध्यमिक शिक्षा मंडल में सीधी भर्ती के आरक्षण रोस्टर में गड़बड़ी के बाद अधिकारी और कर्मचारियों में ठनी, मानसिक प्रताड़ना का आरोप

माध्यमिक शिक्षा मंडल में सीधी भर्ती के आरक्षण रोस्टर में गड़बड़ी के बाद अधिकारी और कर्मचारियों में ठनी, मानसिक प्रताड़ना का आरोप

माध्यमिक शिक्षा मंडल में सीधी भर्ती के आरक्षण रोस्टर में गड़बड़ी के बाद अधिकारी और कर्मचारियों में ठनी, मानसिक प्रताड़ना का आरोप
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: September 21, 2019 12:31 pm IST

रायपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल में इन दिनों अधिकारी और कर्मचारियों के बीच बहस छिड़ी हुई है। दरअसल माध्यमिक शिक्षा मंडल के सहायक सचिव मूरत सिंह ने विभाग के 3 अधिकारी और 2 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। और मामले की शिकायत अनुसूचित जाति और जनजाति थाने में की है।

read more : शासकीय अस्पताल में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, पुलिस ने दबिश देकर कई युवक व युवतियों को दबोचा

दर्ज की गई शिकायत पर थाने के डी एस पी का कहना है कि विभाग के अधिकारियों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है, कार्रवाई चल रही है। सभी अधिकारी और कर्मचारी को नोटिस जारी कर दिया गया है। नोटिस में सभी अधिकारी और कर्मचारी को मामले पर बयान दर्ज कराने के लिए 22 सितंबर यानि कल बुलाया गया है।

read more : रमन का दावा- जीतेंगे दंतेवाड़ा उपचुनाव, भाजपा और मुझे बदनाम कर रही …

मामले की बात करें तो माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सहायक ग्रेड 3 और डाटा ऑपरेटर की सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला था। जिसमें आरक्षण के रोस्टर की गड़बड़ी उजागर हुई और रोस्टर जांचने वाले मूरत सिंह को आरक्षण के रोस्टर में गड़बड़ी का दोषी बताया गया। जिसके बाद उन्होंने अनुसूचित जाति एवं जनजाति थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

<iframe width=”658″ height=”370″ src=”https://www.youtube.com/embed/PIsnCCL62nM” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com