भ्रष्ट्राचार करने वाले अफसरों पर जल्द गिर सकती है गाज, मुख्यमंत्री ने दिया ये निर्देश

भ्रष्ट्राचार करने वाले अफसरों पर जल्द गिर सकती है गाज, मुख्यमंत्री ने दिया ये निर्देश

भ्रष्ट्राचार करने वाले अफसरों पर जल्द गिर सकती है गाज, मुख्यमंत्री ने दिया ये निर्देश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: July 6, 2019 8:10 am IST

भोपाल। प्रदेश में जिन अफसरों पर भ्रष्ट्राचार के मामले हैं, या जो अपना काम बखूबी नहीं कर रहे हैं, ऐसे अफसरों पर जल्द ही गाज गिरने वाली है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सभी विभागों को निर्देश देते हुए कहा है कि शासकीय कार्यों के क्रियान्वयन में बेहतर दक्षता आवश्यक है।

ये भी पढ़ें: अजब प्रेम की गजब कहानी, गली के कुत्तों से ऐसा प्रेम कि हाईकोर्ट पहुंचा ये परिवार

सीएम ने कहा कि जनता के काम समय पर हो इसलिये यह अति आवश्यक है कि ऐसे अधिकारियों को हटाया जाय जो अक्षम है अथवा अक्षमता के साथ कार्य करते हैं। सीएम कमलनाथ ने निर्देश दिया है कि प्रत्येक विभाग अपने अधिकारियों की समीक्षा अगले 30 दिनों में पूरा करें, और जिन्हें अयोग्य पाया जाता है उनकी सेवायें समाप्त करने का निर्णय लें।

ये भी पढ़ें: STF और DF पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 3 महिला नक्सलियों समेत 4 ढेर, बड़ी 

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि विभाग ऐसे अधिकारी-कर्मचारियों को चिन्हित करने के साथ उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति दें। और इसके लिए सभी विभागों को तीन दिन का समय दिया गया है। इसके साथ ही सीएम ने कहा है कि सभी विभाग तीस दिन के अंदर इस संबंध में हुई कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करें।


लेखक के बारे में