मध्यप्रदेश में एक दिन मिले 232 नए कोरोना मरीज, 230 हुए स्वस्थ, 2721 एक्टिव केस की संख्या

मध्यप्रदेश में एक दिन मिले 232 नए कोरोना मरीज, 230 हुए स्वस्थ, 2721 एक्टिव केस की संख्या

मध्यप्रदेश में एक दिन मिले 232 नए कोरोना मरीज, 230 हुए स्वस्थ, 2721 एक्टिव केस की संख्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: June 6, 2020 4:11 pm IST

भोपाल । मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण की संख्या तेजी से बढ़ रही है। प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की आंकडा 9 हजार 228 पहुंच गया है। इस महामारी से अब तक 399 लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं, जबकि 6 हजार 108 लोग ऐसे भी हैं जो कोरोना से जंग जीतकर ठीक हो चुके हैं। कोरोना हॉटस्पॉट बने इंदौर में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, यहां संक्रमितों की संख्या 3 हजार 7 सौ 22पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में टूटे सारे रिकॉर्ड, एक ही दिन में मिले 129 नए कोरोना म…

इंदौर में अब तक कुल 153 लोगों ने अपनी जान गंवाई है, जबकि 2 हजार 324 लोग ठीक भी हुए हैं। राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां संक्रमितों की कुल संख्या 17 सौ 33 हो गई है, जबकि एक हजार 197 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। राजधानी भोपाल में कोरोना से अब तक 61 लोगों की मौत हुई है।

ये भी पढ़ें- प्रदेश में हुए प्रशासनिक फेरबदल, IAS अजय सिंह गंगवार बने नगरीय विका…

इंदौर और भोपाल के बाद उज्जैन में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण का केस है। यहां अब तक 719 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। 62 मरीजों की मौत हुई है, जबकि 558 मरीज पूरी तरह से ठीक भी हुए हैं…वहीं बुरहानपुर में कुल मरीजों की संख्या 331 है। जिसमें से 17 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 272 लोग ठीक हो चुके हैं। इधर खंडवा की बात करें तो कुल मरीज 260 हैं । जिनमें से 15 लोग की मौत हो चुकी है, जबकि 218 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com