मेरठ में पत्नी की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Ads

मेरठ में पत्नी की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - November 29, 2020 / 05:03 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

मेरठ, 29 नवम्बर (भाषा) उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के जैनपुर गांव में अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि दिल्ली की शाहदरा निवासी सिमरन (22) ने आमिर से दो साल पहले विवाह किया था। कुछ दिनों तक दिल्ली में साथ रहने के बाद आमिर सिमरन के साथ हर्रा कस्बे में आकर किराए के मकान में रहने लगा।

उन्होंने बताया कि पिछले चार दिन से सिमरन घर से गायब थी। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में मृतका के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर आमिर पर शक जताया था। जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आमिर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को जैनपुर गांव के बाहरी छोर पर स्थित एक खाली पड़े प्लॉट में दबाने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने बताया रविवार की दोपहर आमिर को लेकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव बरामद कर लिया।

भाषा सं

देवेंद्र

देवेंद्र