अगवा किए 5 ग्रामीणों में से एक को नक्सलियों ने उतारा मौत के घाट, 4 ग्रामीणों को जमकर पीटा

अगवा किए 5 ग्रामीणों में से एक को नक्सलियों ने उतारा मौत के घाट, 4 ग्रामीणों को जमकर पीटा

अगवा किए 5 ग्रामीणों में से एक को नक्सलियों ने उतारा मौत के घाट, 4 ग्रामीणों को जमकर पीटा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: February 29, 2020 2:15 pm IST

जगदलपुर। नक्सलियों ने 5 ग्रामीणों को अगवा करके उनमें से एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया है। वहीं अन्य 4 ग्रामीणों के साथ नक्सलियों ने जमकर मारपीट की है। बीती रात नक्सलियों ने इन ग्रामीणों को अगवा किया था।

ये भी पढ़ें:प्रेमी की शादी में पहुंची प्रेमिका, खोल दिया नाजायज संबंधों का राज, फिर जो हुआ देखकर दंग रह गए लोग

पूरा मामला तोंगपाल थाना क्षेत्र के जैमेर गांव का है, जहां मुखबिरी के शक में ग्रामीणों को अगवा किया गया था। साथ ही ग्रामीणों के घर में रखी गाड़ियों को भी नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया है।

ये भी पढ़ें: आईटी टीम ने डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया के घर को किया सील, आबका…

नक्सलियों की इस कायराना करतूत से ग्रामीणों में आक्रोश है, बता दें कि आए दिन इस प्रकार मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों द्वारा ग्रामीणों में दहशत कायम रखने के लिए निर्दोष ग्रामीणों की हत्या करते हैं।

ये भी पढ़ें: CISF के जवान ने की गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस ने बरामद की लाश


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com