सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत

Ads

सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत

  •  
  • Publish Date - December 12, 2020 / 05:28 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:20 PM IST

बांदा (उप्र), 12 दिसंबर (भाषा) शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव में शुक्रवार की शाम एक सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गयी है।

शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जयश्याम शुक्ला ने शनिवार को बताया कि मवई गांव के बाईपास में शुक्रवार की शाम किसी वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार संदीप दूबे (32) की मौत हो गयी है। वह आजमगढ़ जिले का निवासी था और यहां निर्माणाधीन बुंदेलखंड़ एक्सप्रेसवे में बतौर मजदूर काम करता था।

उन्होंने बताया कि कार्यस्थल से लौटते समय उसकी मोटरसाइकिल में किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी है।

घटना की सूचना उसके परिजन को दे दी गयी है और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

भाषा जफर शोभना शाहिद

शाहिद