ओपी चौधरी के भाजपा का दामन थामते ही स्वागत में लगे बैनर-पोस्टर, मोदी-रमन के साथ तस्वीरों में चौधरी

ओपी चौधरी के भाजपा का दामन थामते ही स्वागत में लगे बैनर-पोस्टर, मोदी-रमन के साथ तस्वीरों में चौधरी

ओपी चौधरी के भाजपा का दामन थामते ही स्वागत में लगे बैनर-पोस्टर, मोदी-रमन के साथ तस्वीरों में चौधरी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: August 29, 2018 3:44 am IST

रायपुर। कलेक्टर पद से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थामने वाले ओपी चौधरी के बैनर और पोस्टर रायगढ़ में लग गए हैं। उन्हें भाजपा प्रवेश किए हुए कुछ ही घंटे हुए थे और रायगढ़ जिले में ओपी के समर्थकों ने बैनर पोस्टर टांगकर उनका अभिनंदन शुरु कर दिया। ओपी चौधरी के अभिनंदन में शहर के हेमुकलानी चौक, कमला नेहरु पार्क के सामने और जिला कलेक्टोरेट के सामने बडे बड़े होर्डिग्स लग गए हैं।

पढ़ें- रमन ने कहा- भाजपा ओपी चौधरी का बेहतर से बेहतर उपयोग करेगी, 2019 में मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे

जिसमें उनकी तस्वीर मुख्यमंत्री डा रमन सिंह और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ नजर आ रही है। खास बात ये है कि ओपी चौधरी ने या फिर भाजपा की ओर से अब तक अधिकृत तौर पर ओपी चौधरी के चुनाव लडने की पुष्टि नहीं की है। लेकिन ओपी के इस्तीफे के बाद से ही सियासी गलियारे में उनके खरसिया विधानसभा से चुनाव लड़ने की चर्चाएं जोरों पर हैं। ऐसे में शहर में होर्डिंग्स व बैनर पोस्टर लगना कहीं न कहीं इन चर्चाओं को हवा दे रहा है। 

पढ़ें-पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 267 सब इंस्पेक्टर्स के तबादले, देखिए सूची

सियासी गलियारे में तेज हुई हलचल

ओपी चौधरी के कलेक्टरी छोड़कर सियासत के मैदान में कूदने को लेकर प्रदेश के नेताओं में भी हलचल है। अब कांग्रेस की राज्यसभा सांसद छाया वर्मा ने कहा है कि जब छत्तीसगढ़ प्रशासनिक अधिकारियों की कमी से जूझ रहा है, तब भाजपा काबिल आईएएस को नौकरी छुड़ाकर पार्टी ज्वाइन करा रही है। छाया वर्मा ने ये भी कहा है कि भाजपा को अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों पर भरोसा नहीं रहा,  इसीलिए चुनाव से ठीक पहले ऐसा किया गया है।

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में