ओपी चौधरी आज लौटेंगे रायपुर,एयरपोर्ट से लेकर एकात्म परिसर तक भव्य स्वागत की तैयारी

Ads

ओपी चौधरी आज लौटेंगे रायपुर,एयरपोर्ट से लेकर एकात्म परिसर तक भव्य स्वागत की तैयारी

  •  
  • Publish Date - August 30, 2018 / 03:02 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

रायपुर। कलेक्टरी छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले ओ पी चौधरी आज रायपुर आएंगे। दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की मौजूदगी में उन्होंने 28 अगस्त को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ली। भाजपा में शामिल होने के बाद आज ओ पी चौधरी आज दोपहर रायपुर पहुंचेंगे। 

पढ़ें- माननीयों के लिए प्लेटफॉर्म तक पहुंची गाड़ियां, लालबत्ती गई लेकिन जलवा बरकरार, देखिए वीडियो

चौधरी के भाजपा में शामिल होने से छत्तीसगढ़ भाजपा उत्साहित है। इस मौके पर बीजेपी मेगा शो की तैयारी में है और भव्य स्वागत की जिम्मेदारी जिला भाजपा और युवा मोर्चा को दी गई है। बीजेपी ने रायपुर के माना एयरपोर्ट से लेकर एकात्म परिसर तक ढोल नगाड़े और पुष्प वर्षा कर स्वागत की तैयारियां भी की है।

पढ़ें- बरसात में दलदल में तब्दील सड़क, छात्रों के लिए तकलीफदेह है तीन किमी स्कूल का सफर

माना जा रहा है कि बीजेपी ओ पी चौधरी को यूथ आईकॉन के तौर पर पेश कर प्रदेश में लाखों की तादाद में जुड़े नए मतदाताओं को लुभाने की कोशिश में है। यही वजह है कि बीजेपी ने राजधानी रायपुर से लेकर खरसिया तक के कार्यकर्ताओं को स्वागत में आने के लिए कहा है। 

 

 

वेब डेस्क, IBC24