ओपी चौधरी का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, एकात्म परिसर तक मेगा रोड शो

ओपी चौधरी का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, एकात्म परिसर तक मेगा रोड शो

ओपी चौधरी का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, एकात्म परिसर तक मेगा रोड शो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: August 30, 2018 11:09 am IST

रायपुर। कलेक्टरी छोड़ दिल्ली में भाजपा का दामन थामने के बाद रायपुर लौटे ओपी चौधरी का भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर भाजपा के नेता और कार्यकर्ता चौधरी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। एयरपोर्ट में ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ फुलों से ओपी चौधरी का स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लोगों की भीड़ मौजूद रही। ओपी चौधरी एयरपोर्ट से खुले वाहन में सवार होकर एकात्म परिसर के लिए रवाना हुए। इस दौरान जगह-जगह उनका स्वागत किया गया।  

 

आपको बतादें दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की मौजूदगी में उन्होंने 28 अगस्त को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ली थी। भाजपा में शामिल होने के बाद गुरुवार को वे रायपुर लौटे। 2005 बेंच के IAS अफसर ओपी चौधरी पर नक्सल प्रभावित क्षेत्र दंतेवाड़ा में शिक्षा का स्तर सुधारने का श्रेय जाता है। कलेक्टर पद छोड़कर बीजेपी का दामन थामने के बाद खरसिया से उनकी बीजेपी से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही है।

पढ़ें- शिक्षाकर्मियों की फिर से एकजुटता के लिए इस दिन रखी गई है समरसता बैठक, टिकी सब की निगाहें

बीजेपी ओ पी चौधरी को यूथ आईकॉन के तौर पर पेश कर प्रदेश में लाखों की तादाद में जुड़े नए मतदाताओं को लुभाने की कोशिश में है। यही वजह है कि बीजेपी ने राजधानी रायपुर से लेकर खरसिया तक के कार्यकर्ताओं को स्वागत के लिए आमंत्रित किया गया।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में