मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने का विरोध, बीजेपी कार्यालय में ही धरने पर बैठे विधायक समर्थक

मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने का विरोध, बीजेपी कार्यालय में ही धरने पर बैठे विधायक समर्थक

मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने का विरोध, बीजेपी कार्यालय में ही धरने पर बैठे विधायक समर्थक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: July 3, 2020 2:03 pm IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में कल यानि गुरूवार को मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है, इस विस्तार में कई ऐसे विधायक है जिन्हे उम्मीद के मुताबिक मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली। उसके बाद कई जगहों से विरोध के स्वर उठने लगे हैं। इसी क्रम में बीजेपी प्रदेश कार्यालय तक मंत्रिमंडल में विरोध की आग पहुंच गई है। नरयावली विधायक प्रदीप लारिया को मंत्री नहीं बनाए जाने से उनके समर्थक काफी नाराज हैं।

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में ​कल आएंगे 10वीं बोर्ड के परिणाम, कल 12 बजे होंगे घोष…

विधायक के समर्थक आज बीजेपी प्रदेश कार्यालय में ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान उनके समर्थकों ने विरोध में नारेबाजी भी की और प्रदीप लारिया को मंत्री बनाने की मांग को लेकर बीजेपी कार्यालय में समर्थकों ने जमकर प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सरकार को बताया ‘सौदे की सरकार’, …

बता दें कि कल इंदौर में भी विधायक रमेंश मेंदोला के समर्थकों ने भी विरोध किया था और एक कार्यकर्ता ने आत्मदाह करने की कोशिश भी की थी। वहीं बीजेपी का कहना है कि मंत्रिमंडल को लेकर कहीं कोई विरोध नहीं है।

ये भी पढ़ें: कई चील बैठे हैं मुझे नोचने, कांग्रेस को केवल कुर्सी का मोह, वर्चुअल…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com