शहर के बीच स्कूलों में क्वारंटाइन सेंटर बनाने का विरोध, कोरोना पॉजिटिव 13 मरीज मिलने के बाद लोगों में फैला डर

शहर के बीच स्कूलों में क्वारंटाइन सेंटर बनाने का विरोध, कोरोना पॉजिटिव 13 मरीज मिलने के बाद लोगों में फैला डर

शहर के बीच स्कूलों में क्वारंटाइन सेंटर बनाने का विरोध, कोरोना पॉजिटिव 13 मरीज मिलने के बाद लोगों में फैला डर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: June 14, 2020 9:25 am IST

महासमुंद। कोविड 19 के कारण लगातार लॉकडाउन एवं क्वांरटाइन सेन्टरों में मिले कोरोना पॉजिटिव 13 मरीजों के कारण बागबाहरा शहर को 10 दिनों से कंटेनमेन्ट जोन घोषित होने के कारण ग्रामीणों में दहशत है। वहीं जिले में लगातार प्रवासी मजदूरों का आने का दौर जारी है। इन श्रमिकों को क्वांरनटाइन करने के लिए बागबाहरा नगर पालिका ने शहर के 15 वार्डो में स्थित 6 प्राथमिक शालाओं को क्वांरनटाइन सेंटर बनाने का शहरवासी विरोध कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: लकवा अटैक आने पर पर किया था भर्ती, मौत के बाद कोरोना संक्रमण की आई पॉजिटिव रिपोर्ट

बागबाहरा नगर पालिका के 15 वार्डों में बने स्कूलों में जो कि शहर के बीच बस्ती में है। उसे क्वांरटाइन सेन्टर बना दिया जिससे नगर के लोग काफी भयभीत हो गये और अब इसका विरोध कर रहे हैं। इसके पहले पब्लिक स्कूल के क्वारंटाइन सेन्टर मे मिले 1 मरीज के सम्पर्क में आने से शहर के 12 लोग संक्रमित हो गये हैं। जिनका इलाज दुर्ग मे चल रहा है।

ये भी पढ़ें: नक्सलियों की मदद करने के आरोप में बीजेपी जिला उपाध्यक्ष गिरफ्तार, प…

इसी बीच शहर में 6 और क्वारंटाइन सेन्टर बना कर उसमे मजदूरों को रखने का शहर वासी विरोध कर रहे हैं। ग्रामीण एवं पार्षद का कहना है कि शहर के बाहर कॉलेज, आईटीआई और प्राइवेट स्कूल होने के बाद भी प्रशासन बीच बस्ती में क्वारंटाइन सेन्टर बनाया है जो उचित नही है।

ये भी पढ़ें: मोटू थाने के जवान में मिला कोरोना वायरस का संक्रमण, 3 कोरोना पॉजिट…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com