उप्र विधानसभा चुनाव में संगठन की राय सबसे महत्वपूर्ण होगी : प्रियंका गांधी वाद्रा

उप्र विधानसभा चुनाव में संगठन की राय सबसे महत्वपूर्ण होगी : प्रियंका गांधी वाद्रा

उप्र विधानसभा चुनाव में संगठन की राय सबसे महत्वपूर्ण होगी : प्रियंका गांधी वाद्रा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: July 2, 2021 11:31 am IST

लखनऊ, दो जुलाई (भाषा) कांग्रेस महासचिव और उत्‍तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी करने का आह्वान करते हुए दावा किया कि चुनाव में संगठन की राय सबसे महत्वपूर्ण होगी।

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से जारी बयान के अनुसार शुक्रवार को प्रयागराज और सुल्तानपुर में आयोजित प्रशिक्षण शिविरों को वीडियो कॉन्फ्रेंस से संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा, ”चुनाव में संगठन की राय सबसे महत्वपूर्ण होगी। संगठन निर्माण का काम सबसे महत्वपूर्ण है और पदाधिकारी मजबूती से जुटे रहें।’’

कांग्रेस जोनवार प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रही है जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष, जिला और शहर अध्यक्षों के अलावा प्रदेश के पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता के अनुसार शुक्रवार के शिविर में प्रियंका ने मजबूत संगठन, बूथ निर्माण और सोशल मीडिया पर मंथन किया। इस अवसर पर बढ़ती महंगाई, खेती किसानी के सवाल पर आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई।

भाषा आनन्द वैभव

वैभव


लेखक के बारे में