किसानों से मिलने आए हार्दिक पटेल को पुलिस ने नीमच के नयागांव टोल नाके पर रोककर हिरासत में ले लिया गया… बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया… पुलिस अपने वाहन से उन्हें राजस्थान के निम्बाहेड़ा ले गई और रिहा किया… इस दौरान हार्दिक पटेल के साथ उनके सैंकड़ों समर्थक भी मौदूज थे… जिन्होंने जमकर नारेबाजी की… हार्दिक पटेल को नीमच के रास्ते मंदसौर की पिपल्यामंडी जाना था… लेकिन पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए तगड़ी तैयारी कर रखी थी… हार्दिक पटेल ने इस दौरान सीएम शिवराज सिंह पर जमकर निशाना साधा… उन्होंने कहा… कि किसानों पर गोली चलाना देश के लिए कलंक की बात है… हार्दिक पटेल ने शिवराज सरकार पर तानाशाही का आरोप भी लगाया…?