ग्वालियर में सागरताल रोड से लगी पहाड़ियों में 1 दर्जन मोरों की मौत

ग्वालियर में सागरताल रोड से लगी पहाड़ियों में 1 दर्जन मोरों की मौत

ग्वालियर में सागरताल रोड से लगी पहाड़ियों में 1 दर्जन मोरों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: July 6, 2017 3:20 am IST

 

ग्वालियर में सागरताल रोड से लगी पहाड़ियों के पास एक दर्जन मोरों की मौत हो गई है. ये मोर सागरताल रोड से लगे जगनापुरा और सुसेरा के पास मरी हालत में मिले. मंदिर के पुजारी ने बताया कि 4-5 शिकारियों ने जहर खिलाकर मोरों को मारा है. पुजारी के मुताबिक करीब 10 से 12 मोरों की मौत हुई है, वहीं कुछ मोर बेहोशी की हालत में मिले हैं. खबर मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर 7 मोरों के शव बरामद किए हैं. हालांकि वन विभाग के आला अधिकारी प्रारंभिक तौर पर चार मोरों की मौत की पुष्टि कर रहे हैं. 


लेखक के बारे में