बागी कांग्रेस विधायक मुन्नालाल गोयल को लेकर हाईकोर्ट में याचिका, अनहोनी की आशंका समेत बीजेपी पर बंधक बनाने का आरोप

बागी कांग्रेस विधायक मुन्नालाल गोयल को लेकर हाईकोर्ट में याचिका, अनहोनी की आशंका समेत बीजेपी पर बंधक बनाने का आरोप

बागी कांग्रेस विधायक मुन्नालाल गोयल को लेकर हाईकोर्ट में याचिका, अनहोनी की आशंका समेत बीजेपी पर बंधक बनाने का आरोप
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: March 16, 2020 12:41 pm IST

ग्वालियर। एक तरफ जहां कांग्रेस पार्टी सिंधिया समर्थक विधायकों को बेंगलुरू में बंधक बनाने का आरोप बीजेपी पर मढ़ रही है वहीं दूसरी तरफ अब हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में बागी कांग्रेस विधायक मुन्नालाल गोयल को लेकर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की गई है। एडवोकेट उमेश कुमार बोहरे ने याचिका दायर कर बीजेपी पर बंधक बनाने का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें: आज फिर से दिल्ली जाएंगे बीजेपी विधायक, फ्लोर टेस्ट नही होने के बाद फिर बदले समीकरण

याचिका में कहा गया है कि कांग्रेस के विधायक मुन्नालाल गोयल को बीजेपी ने बंधक बना लिया है, उनके साथ कभी भी अनहोनी की घटना हो सकती है। याचिकाकर्ता ने कहा है कि मुन्नालाल गोयल के परिजनों से उनका संपर्क नहीं हो पा रहा है। उनके बेटे मयंक गोयल ने भी इस बारे में अपना बयान जारी किया था।

ये भी पढ़ें: राज्यपाल ने CM कमलनाथ को दुबारा लिखा पत्र, कहा- सरक…

अब इस मामले में 19 मार्च को मामले की अगली सुनवाई होगी, याचिका में मध्य प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव, गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक, एसपी ग्वालियर सहित बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे और सीबीआई को प्रतिवादी बनाया गया है।

ये भी पढ़ें:कमलनाथ जी को एक क्षण भी सरकार चलाने का अधिकार न…

बता दें कि कांग्रेस के 22 बागी विधायक बेंगलुरू के होटल में ठहरे हुए हैं, इन कांग्रेस विधायकों को ​सिंधिया समर्थक कहा जा रहा है, ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस के इस्तीफा देने और भाजपा जॉइन कर लेने के बाद इस प्रकार की स्थितियां बनी है, वहीं बैंगलुरू में ठहरे विधायकों ने अपना विधायकी से इस्तीफा भी विधानसभा अध्यक्ष को भेज दिया है, लेकिन अभी तक सिर्फ 6 विधायकों का इस्तीफा ही स्वीकार किया गया है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com