आगरा में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप कर्मी से पांच लाख की लूट

आगरा में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप कर्मी से पांच लाख की लूट

आगरा में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप कर्मी से पांच लाख की लूट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: July 12, 2021 2:46 pm IST

आगरा (उप्र), 12 जुलाई (भाषा) आगरा में सोमवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े पेट्रोल पंप कर्मचारी से सवा पांच लाख रुपये लूट लिये और मौके से फरार हो गये।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना झरना नाला के पास हुई है। बदमाशों की तलाश के लिए फिरोजाबाद तक में अलर्ट किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, राजमार्ग पर राज आटो मोबाइल्स नाम से पेट्रोल पंप है। ये पेट्रोल पंप हर्षवर्धन शर्मा का बताया गया है।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 11 बजे पेट्रोल पंप कर्मी किशन नकदी बैग में लेकर बैंक में जमा कराने के लिए स्कूटी से जा रहा था। छलेसर राजमार्ग पर एक रेस्त्रां के पास बाइक सवार बदमाशों ने किशन को रोक लिया और बंदूक के बल पर उसके हाथ से बैग छीना और स्कूटी सहित नकदी लूटकर भाग निकले। किशन ने इसकी सूचना किसी तरह पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।

बदमाशों को पकडऩे के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को कुछ दूरी पर कर्मचारी की लूटी हुई स्कूटी व बदमाशों की एक बाइक भी बरामद हुई है।

इस संबंध में आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज ने बताया कि एत्मादपुर में बाइक सवार चार बदमाशों द्वारा पेट्रोल पंप कर्मचारी से पांच लाख की लूट की सूचना पर पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। उन्होंने कहा कि फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है।

भाषा सं शफीक


लेखक के बारे में