किसानों की मांगो को लेकर मोदी सरकार संवेदनशील, एमएसपी को कोई हाथ नहीं लगा सकता: नकवी
किसानों की मांगो को लेकर मोदी सरकार संवेदनशील, एमएसपी को कोई हाथ नहीं लगा सकता: नकवी
मुंबई, 10 दिसंबर (भाषा) केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों के बीच बृहस्पतिवार को कहा कि मोदी सरकार किसानों की मांगों को लेकर ”संवेदनशील” है और उनकी मुख्य चिंताओं को ”पारदर्शी” तरीके से दूर किया गया है।
पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी के मंत्री ने किसान आंदोलन को बताया पाकिस्तान और चीन की साजिश
उन्होंने यह भी कहा कि अधिकतर किसान केन्द्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से ”संतुष्ट” हैं और उनके हित सरकार के हाथों में सुरक्षित हैं।
अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नकवी ने ”पीटीआई-भाषा” से कहा, ”सरकार किसानों की मांगों को लेकर पूरी तरह से संवेदनशील है। इसलिये उसने प्रभावी तथा पारदर्शी तरीके से उनकी मुख्य चिंताओं को दूर किया है। ”
पढ़ें- पति की आंखों के सामने 17 युवकों ने किया गैंगरेप, एक…
नकवी ने कहा कि एमएसपी के मुद्दे पर केन्द्र सरकार का रुख ”बिल्कुल स्पष्ट” है कि ”कोई भी इसे हाथ नहीं लगा सकता।”

Facebook


