पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार हुआ बदमाश, खुलेआम तलवार लेकर घूम रहा था आरोपी
पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार हुआ बदमाश, खुलेआम तलवार लेकर घूम रहा था आरोपी
इंदौर। मध्यप्रदेश के नीमच में रविवार को कनावटी जेल से कैदियों के फरार होने के बाद सोमवार को इधर इंदौर में पुलिस हिरासत से बदमाश हथकड़ी सहित फरार हो गया है। बदमाश का मेडिकल कराने के लिए पुलिस एमवाय अस्पताल पहुंची थी, जहां बदमशा ने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है।
ये भी पढ़ें: खुल गए आज से स्कूल, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं, कहा- बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए
आरोपी का नाम हेमंत स्वामी बताया जा रहा है, उसके साथ गांधी नगर पुलिस थाना के दो आरक्षक थे, बता दे कि विधानसभा चुनाव के दौरान से आरोपी का जिलाबदल था, लेकिन आरोपी खुलेआम तलवार लेकर घूम रहा था। फिलहाल आरोपी के खिलाफ संयोगितागंज थाने में पुलिस ने मामला दर्ज जांच में जुट गई है।
ये भी पढ़ें: जेल ब्रेक मामले का मास्टरमाइंड विनोद गिरफ्तार, एसपी ने की पुष्टि
वहीं मध्यप्रदेश के नीमच में रविवार को कनावटी जेल से कैदियों के फरार होने के मामले में मास्टरमांइड विनोद को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं बचे हुए कैदियों की तलाश जारी है। मास्टरमांइड विनोद की गिरफ्तारी को लेकर एसपी राकेश सगर की पुष्टि की है।

Facebook


