पुलिस की गाड़ी ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दो घायल

Ads

पुलिस की गाड़ी ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दो घायल

  •  
  • Publish Date - January 11, 2020 / 10:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

बैकुंठपुर। पुलिस लाइन की गाड़ी ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो अन्य युवक घायल हो गए है।

ये भी पढ़ें: सीएम बघेल ने श्याम टॉकीज में देखा फिल्म ‘छपाक’, लखमा के साथ कांग्रेस नेता भी मौजूद

जानकारी के अनुसार घटना सोनहत-रामगढ़ मार्ग पर आमापानी के पास हुई है। जहां पुलिस लाइन की गाड़ी ने युवकों को टक्कर मार दी। फिलहाल घायय युवकों को सोनहत अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें: ग्वालियर में CAA के समर्थन सभा में बरसे योगी आदित्यनाथ, कहा कांग्रे…

घटना आज दोपहर एक बजे की है। मृतक का नाम पृथ्वी सिंह, उम्र 19 साल है जो कि ग्राम पंचायत कुदरी का निवासी था। वहीं घायलों के नाम छत्रपति व रामनारायण है। जो कि कटवार के निवासी थे।