दो जुड़वा बच्चों के अपहरण मामले में पुलिस के हाथ अब भी खाली, अस्सी हजार का इनाम घोषित

Ads

दो जुड़वा बच्चों के अपहरण मामले में पुलिस के हाथ अब भी खाली, अस्सी हजार का इनाम घोषित

  •  
  • Publish Date - February 13, 2019 / 11:32 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

सतना। सतना जिले के चित्रकूट में तेल व्यापारी के 2 मासूम बच्चों के अपहरण को 24 घंटे बीच जाने के बाद भी अपहरणकर्ता अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। हालांकि एमपी और यूपी पुलिस संयुक्त सर्चिंग अभियान चलाकर अपहरणकर्ताओं को पकड़ने की कोशिश में जुटी है।

पढ़ें- ‘वर्दी’वाले पर अवैध उगाही का आरोप, व्यापारियों ने एसपी से की शिकायत

पुलिस महानिदेशक ने पूरे मामले में आरोपियों का सुराग देने वालों को 50 हजार रूपए देने की घोषणा दी है। वहीं रीवा रेंज के आईजी ने अपहरणकर्ताओं पर 30 हजार रूपए का इनाम घोषित किया है। हालांकि 2 संदिग्धों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। चित्रकूट और यूपी के जंगलों में सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। परिजनों में फिलहाल फिरौती के लिए कोई फोन भी नही आया है। ऐसे में पुलिस परिजनों से पूछताछ कर पारिवारिक पृष्टभूमि निकाल कर दूसरे बिंदुओं से भी जांच कर रही है।