पुलिस-नक्सल मुठभेड़ में एक माओवादी ढेर, किस्टाराम में किया बाइक में धमाका
पुलिस-नक्सल मुठभेड़ में एक माओवादी ढेर, किस्टाराम में किया बाइक में धमाका
बीजापुर। बीजापुर के आवापल्ली इलाके में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक माओवादी को मार गिराया है। वहीं सुकमा के किस्टाराम इलाके में नक्सलियों ने बाइक में ब्लास्ट किया है। मौके से खून के निशान मिले हैं। लेकिन बाइक सवार को कोई पता नहीं चला।
पढ़ें-IAS पत्नी के छोटे कपड़ों और अंग्रेजी बोल से तलाक की नौबत, मामला कोर…
सुकमा में बुधवार को भी पुलिस नक्सल मुठभेड़ हुई थी जिनमें मारी गई महिला नक्सली की शिनाख्त हो गई है। मारी गई माओवादी ज्योति झीरम घाटी हमले सहित कई वारदातों में शामिल थी। जवानों को नुकसान पहुंचाने एंबुश लगाए बैठे थे नक्सली। मुठभेड़ हुई तो सुरक्षाबलों के मुंहतोड़ जवाब के बाद माओवादी भाग निकले थे। इस दौरान महिला माओवादी मारी गई थी। एसपी अभिषेक मीना के मुताबिक कांगेर घाटी एरिया कमेटी में 10 से 15 नक्सली होने की बात कही है।

Facebook


