पुलिस आरक्षी ने की आत्महत्या

Ads

पुलिस आरक्षी ने की आत्महत्या

  •  
  • Publish Date - September 26, 2020 / 07:53 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

प्रतापगढ़ (उप्र) ,26 सितंबर (भाषा) प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर स्थित थाना लालगंज कोतवाली के एक आरक्षी का शव बैरक की तीसरी मंजिल पर शुक्रवार देर शाम पाया गया ,उसके गले में गोली लगी हुई थी।

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि शुक्रवार को आरक्षी आशुतोष यादव ( 24) की ड्यूटी प्रभारी निरीक्षक राकेश भारती के साथ लगी हुई थी ।

उन्होंने बताया कि यादव का रक्त रंजीत शव शुक्रवार शाम को बैरक की तीसरी मंजिल पर पाया गया,बगल में उसकी सर्विस राइफल एके-47 पड़ी हुई थी और गले में एक गोली लगी हुई थी।

उन्होंने कहा कि आशंका है कि उसने आत्महत्या की है,मौके से कारतूस का खोखा भी बरामद हुआ है।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक बैरक के दूसरे आरक्षियों ने बताया कि यादव अक्सर गुमसुम रहता था। वह 2018 बैच का आरक्षी था और 17 सितंबर को घर से छुट्टी से वापस आया था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

भाषा सं जफर शोभना

शोभना

शोभना